Home / Uncategorized / राहुल गांधी ने बदायूं एचपीसीएल हत्याकांड पीड़ित परिवार से की मुलाकात, CBI जांच का दिलाया भरोसा  

राहुल गांधी ने बदायूं एचपीसीएल हत्याकांड पीड़ित परिवार से की मुलाकात, CBI जांच का दिलाया भरोसा  

 

लखनऊ

राहुल गान्धी ने HPCL के डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। हर्षित मिश्रा की बदायूं स्थित एचपीसीएल प्लांट के कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान Avinash Pande, Ajay Rai, पीड़ित परिवार के सदस्य वैभव मिश्रा, पीलीभीत कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा तथा बदायूं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजित यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

परिवार की ओर से राहुल गांधी के सामने मामले की CBI जांच की मांग रखी गई। परिवार के सदस्य वैभव मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के लिए गठित SIT को 16 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही परिवार को इसकी जानकारी दी गई है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह मुलाकात लखनऊ एयरपोर्ट पर बंद कमरे में हुई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल