नौतनवा महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरहा भेड़ही में इट उद्योग केन्द्र पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक पाच वर्षीय बालक आयूष की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने बताया कि ओमपाल निवासी चुर्र्रा सकतपुर थान्हा विशलपुर पीलीभीत जो भेड़ही के पास इट केंद्र पर काम करता था।पिता ओमपाल इट निकालने चला गया था।जहां संदिग्ध हालत में बालक की पानी में डूबकर मृत् पाया गय था।जिसे तत्काल लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।इस संदर्भ थानाध्यक्ष नौतनवा पुरूषोत्तम राव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।







