Home / प्रशासनिक / सीएमओ ने लक्ष्मीपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण  –स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा इमरजेंसी प्रसूति वार्ड दवा कक्ष देखा दिया निर्देश 

सीएमओ ने लक्ष्मीपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण  –स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा इमरजेंसी प्रसूति वार्ड दवा कक्ष देखा दिया निर्देश 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा सुरेन्द्र चौधरी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

सीएमओ ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान अधीक्षक डा अरूण गुप्ता,डा कविता अग्रवाल,डा घनश्याम,डा मनीष,फार्मासिस्ट आदित्य त्रिपाठी,जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल