Home / राज्य / कानपुर सीएसए विवि के कुलपति डॉ.आनंद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा,कमिश्नर विजयेंद्र पांडियन को मिला अतिरिक्त प्रभार

कानपुर सीएसए विवि के कुलपति डॉ.आनंद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा,कमिश्नर विजयेंद्र पांडियन को मिला अतिरिक्त प्रभार

 

 

कानपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आनंद कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कानपुर के मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन को विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मंडलायुक्त ने इसकी पुष्टि की है। राजभवन से जारी पत्र के अनुसार, डॉ. सिंह का इस्तीफा 13 अक्टूबर को ही स्वीकार कर लिया गया था।

 

दीक्षांत समारोह में नाराज हुई थीं राज्यपाल

————————————————

19 सितंबर को विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से ही विश्वविद्यालय परिसर की बदहाली को लेकर नाराज थी।उन्होंने प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कई सुधारात्मक सुझाव दिए थे।इसके बाद से ही विवि कैंपस में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।राजभवन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने भी परिसर का निरीक्षण किया था,जिसकी रिपोर्ट से राज्यपाल संतुष्ट नहीं थीं।इसी क्रम में अब कुलपति के इस्तीफे को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।डॉ. आनंद कुमार सिंह का इस्तीफे पर कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल