मुजफ्फरनगर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर में एक चौकाने वाली खबर आर रहो है।जहा परिवहन विभाग की कार्रवाई उस समय चर्चा का विषय बन गई जब एक स्कूटी पर पूरे 20 लाख चौहत्तर हजार रुपये का चालान काटा गया। यह मामला सामने आते ही लोगों में हैरानी फैल गई और सोशल मीडिया पर भी घटना तेजी से वायरल हो गई।जानकारी के अनुसार, संबंधित स्कूटी पर कई पुराने चालान लंबित थे, जिनका भुगतान नहीं किया गया था। वाहन मालिक द्वारा आवश्यक दस्तावेज़, बीमा और पंजीकरण संबंधी नियमों का बार-बार उल्लंघन करने के कारण विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह चालान कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के माध्यम से जनरेट हुआ है और इसकी पूरी जांच की जा रही है।चालान की राशि सही किया जा रहा है।फिलहाल विभाग ने मामले की समीक्षा के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद वास्तविक चालान राशि तय की जाएगी।






