Home / राज्य / दिल्ली में फिदायीन हमला,अधिकतर आरोपी एक विशैष समुदाय के डाक्टर निकले 

दिल्ली में फिदायीन हमला,अधिकतर आरोपी एक विशैष समुदाय के डाक्टर निकले 

 

 

दिल्ली की रिपोर्ट 

 

दिल्ली लालकिला कार धमाके में मरने वालों में यूपी के 4 लोग (खाद व्यवसाई डीटीसी कंडक्टर) शामिल हैं, इनमें अमरोहा के दो, शामली और मेरठ के एक-एक लोग शामिल हैं। चारों मृतकों के शवों को शिनाख्त के बाद मंगलवार को उनके घर यूपी भेजा गया है। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां अपनी जांच कड़ियों को मिलाने से स्पष्ट कर चुकीं हैं कि दिल्ली कार विस्फोट फ़िदायीन हमला था, विस्फोट हुई कार का चालक कश्मीर घाटी का रहा और कार चलाते हुए उसने मास्क पहने हुए था। दिल्ली विस्फोट मामले में डॉक्टर उमर की मां को डीएनए टेस्ट के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा माना जा रहा है कि दिल्ली विस्फोट को फियादीय हमलावर उमर ने ही अंजाम दिया है।

अल्पसंख्यक युनिवर्सिटी फरीदाबाद के आधा दर्जन लोग हिरासत 

 

फरीदाबाद स्थिति एक अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली कार धमाके को भयावह घटना कहते हुए कहा कि घटना से मन भारी है।

भूटान यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली धमाके के षड्यंत्रकारियों को बख़्शा नहीं जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल