पटना विहार
बिहार में कई विधानसभा सीटों पर हुए बेहद रोमांचक मुकाबलों में आरा लोकसभा क्षेत्र और उससे जुड़ी सीटों पर मिली जीतें खास चर्चा में रहीं। बेहद कम अंतर से हुई जीतों ने मतगणना को आख़िर तक दिलचस्प बनाए रखा।
आरा लोकसभा सीट: जेडीयू के राधा चरण साह की 27 वोटों से जीत
आरा लोकसभा क्षेत्र की मुख्य सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को सिर्फ़ 27 वोटों के बेहद मामूली अंतर से हराया।
राधा चरण साह को मिले वोट: 80,598
आरजेडी के दीपू सिंह को मिले वोट: 80,571
इस सीट पर मुकाबला आख़िरी राउंड तक रोमांचक बना रहा।
तीसरे स्थान पर जन सुराज के राजीव रंज राज रहे, जिन्हें 6,040 वोट मिले।
अगिआंव सीट: बीजेपी की महेश पासवान की 95 वोटों से जीत
आरा की अगिआंव विधानसभा सीट पर बीजेपी और सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई राउंड तक उतार-चढ़ाव के बाद बीजेपी के महेश पासवान ने 95 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
दूसरे स्थान पर रहे: सीपीआई के शिव प्रकाश रंज
फ़ारबिसगंज सीट: कांग्रेस के मनोज बिश्वास की 221 वोटों से जीत
फ़ारबिसगंज सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही।
कांग्रेस उम्मीदवार मनोज बिश्वास ने 221 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
कांग्रेस के मनोज बिश्वास को मिले: 1,20,114 वोट
बीजेपी के विद्या सागर केशरी को मिले: 1,19,893 वोट
यह सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी, जिसे उसने करीबी अंतर से जीत लिया।
बिहार की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों
ढाका और जहानाबाद— पर हुए मतदान के नतीजों में आरजेडी ने कड़े मुकाबले के बाद जीत दर्ज की है। दोनों ही सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
ढाका विधानसभा सीट
ढाका सीट पर आरजेडी के फ़ैसल रहमान ने बेहद कम अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार जायसवाल को 178 वोटों से हराया।
फ़ैसल रहमान (आरजेडी): 1,12,727 वोट
पवन कुमार जायसवाल (बीजेपी): 1,12,549 वोट
डॉ. एलबी प्रसाद (जन सुराज): 8,347 वोट
यह मुकाबला अंत तक रोचक बना रहा और अंततः मामूली अंतर से आरजेडी ने जीत पक्की की।
जहानाबाद विधानसभा सीट
जहानाबाद सीट पर आरजेडी उम्मीदवार राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोटों से मात दी।
राहुल कुमार (आरजेडी): 86,402 वोट
चंदेश्वर प्रसाद (जेडीयू): 85,609 वोट
अभिराम सिंह (जन सुराज): 5,760 वोट
यहां भी मुकाबला बेहद कड़ा रहा और वोटों की गिनती के साथ स्थिति बदलती रही, लेकिन अंत में जीत आरजेडी के खाते में गई।
दोनों सीटों पर जीत के साथ आरजेडी ने इस उपचुनाव में अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है।







