Home / राज्य / लखनऊ के निकट घर में घुसकर 19 वर्षीय बीएससी छात्रा प्रियांशी रावत की गला रेतकर हत्या,10 मिनट तक तड़पती रही छात्रा

लखनऊ के निकट घर में घुसकर 19 वर्षीय बीएससी छात्रा प्रियांशी रावत की गला रेतकर हत्या,10 मिनट तक तड़पती रही छात्रा

 

 

लखनऊ

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 19 वर्षीय बीएससी छात्रा प्रियांशी रावत की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से छात्रा का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

छात्रा प्रियांशी अपनी माँ पूनम और छोटी बहन महक के साथ रहती थीं। पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी। रविवार को घर में केवल प्रियांशी और महक मौजूद थीं। महक ने बताया कि आरोपी आलोक रावत घर से करीब 100 मीटर पहले अपनी बाइक खड़ी करके सीधे अंदर घुस आया। उसने प्रियांशी के बारे में पूछताछ की और ऊपर जाकर उससे बातचीत करने लगा।

थोड़ी देर बाद आरोपी ने मौका पाकर धारदार हथियार से प्रियांशी का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी सीढ़ियों से लड़खड़ाती हुई दरवाजे तक पहुंची और जमीन पर गिर पड़ी। वह करीब 10 मिनट तक तड़पती रही, लेकिन बचाई नहीं जा सकी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है। गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल