Home / राज्य /  SIR प्रक्रिया में लापरवाही, 60 BLO और 7 पर्यवेक्षकों पर DM के आदेश पर केस दर्ज नोएडा का मामला 

 SIR प्रक्रिया में लापरवाही, 60 BLO और 7 पर्यवेक्षकों पर DM के आदेश पर केस दर्ज नोएडा का मामला 

 

 

गौतम बुद्ध नगर

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम के आदेश पर कुल 60 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) और 7 पर्यवेक्षकों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

 

क्या है पूरा मामला

जिले में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई है, जो 4 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कई BLO और पर्यवेक्षकों पर निर्वाचन संबंधी दायित्वों की उपेक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और काम में लापरवाही के आरोप लगे। इसके आधार पर DM ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

 

दादरी विधानसभा में कार्रवाई

62-दादरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) और उपजिलाधिकारी (सदर) आशुतोष गुप्ता ने 32 BLO और 1 पर्यवेक्षक के खिलाफ इकोटेक-वन थाने में FIR दर्ज कराई।

गुप्ता ने बताया कि SIR के दौरान इन कर्मचारियों ने जिम्मेदारी नहीं निभाई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की।61-नोएडा विधानसभा क्षेत्र के ERO ने 11 BLO और 6पर्यवेक्षकों के खिलाफ दादरी थाने में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने SIR कार्य में उदासीनता दिखाई और समय पर निर्देशों का पालन नहीं किया।

 

जेवर विधानसभा में 17 BLO पर FIR –

63-जेवर विधानसभा क्षेत्र में ERO ने 17 BLO के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि ये BLO अपने SIR दायित्वों को निभाने में विफल रहे और अधिकारियों के आदेशों को नज़रअंदाज़ किया।

 

पुलिस ने क्या कहा

अपर पुलिस आयुक्त (नोएडा) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में निर्वाचन कार्यालयों से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

इनमें सरकारी कर्मचारियों पर निर्वाचन कार्यों में ढिलाई बरतने के आरोप लगे हैं, जिसके कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि 60 से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल