Home / देश / मथुरा में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

मथुरा

मगोर्रा थाना क्षेत्र से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डीग रोड पर नगला देविया नहर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार को नहर से बाहर निकाला गया और चारों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार राहुल (23), अमित (22), मोहित और उनका एक अन्य दोस्त मथुरा से राजस्थान के डींग लौट रहे थे। जब कार देविया क्षेत्र के पास पहुंची तो मोड़ होने के कारण नहर दिखाई नहीं दी। तेज रफ्तार होने के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे नहर में गिर गई।

इस संबंध में सुरेश चंद रावत, एसपी देहात ने बताया कि मगोर्रा थाना क्षेत्र के डीग रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल