बांदा
जिले में खनन कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। बसपा विधायक और बड़े ठेकेदार उमाशंकर सिंह के बाद अब इन्कम टैक्स की टीम ने खनन कारोबारी सिराजध्वज सिंह, बसपा नेता दिलीप सिंह, कारोबारी शिवशरण सिंह और अवनी परिधि मैन पावर का काम करने वाली कंपनी/एजेंसी के मालिक अज्ञात गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है।
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कई स्थानों पर एक साथ की गई, जहां टीम घंटों से जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। छापेमारी में क्या-क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





