आगरा
राखी सावंत ने आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं, जिन्हें “भोसले” और “घोसले” में अंतर तक नहीं पता।
दरअसल, 12 अप्रैल को मेयर हेमलता दिवाकर ने मशहूर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय उनका नाम गलत बोल दिया। उन्होंने “आशा भोसले” की जगह “आशा घोसले” कहा, वह भी दो बार। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह विवाद चर्चा में आ गया।
इसके बाद 15 अप्रैल को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा “मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या? उनको भोसले और घोसले में फर्क नहीं पता? भोसले कितना बड़ा परिवार है, आशा भोसले कितना बड़ा नाम है?” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी विवाद में नहीं पड़ना, और उनके लिए सिर्फ आशा भोसले का सम्मान मायने रखता है।
बता दें कि मेयर हेमलता दिवाकर ग्रेजुएट हैं और उन्होंने बीएड की डिग्री भी हासिल की है।





