Home / राज्य / फरेन्दा नही नौतनवा में 18 अप्रैल को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

फरेन्दा नही नौतनवा में 18 अप्रैल को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 18 अप्रैल को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस अब फरेन्दा के स्थान पर नौतनवा तहसील में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि किसी विशेष कारणवश स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया गया है, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर निर्धारित तिथि पर नौतनवा तहसील पहुंचें, जिससे उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल