लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अड्डा बाजार पर पुराने एवं जर्जर पैनलों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
इस दौरान अड्डा बाजार उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी अड्डा बाजार फीडर, बरवा कला फीडर एवं टेड़ी घाट फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। इससे व्यापक इलाके के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पूरे कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।







