Home / Uncategorized / महराजगंज में बड़ी कार्रवाई: 327 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार कंटेनर से हो रही थी तस्करी 

महराजगंज में बड़ी कार्रवाई: 327 किलो से अधिक गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार कंटेनर से हो रही थी तस्करी 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 3:50 बजे थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 21 पैकेटों में रखा कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें ₹260 नगद तथा एक ट्रक (HR38W1261) भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष), पुत्र राधेश्याम गिरी, निवासी घोघा कबलेशवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। वह पांचवीं तक शिक्षित बताया गया है।

इस संबंध में थाना बरगदवा में मुकदमा संख्या 030/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल