मेरठ
सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी कार्यालय रेंज-वन में तैनात अधीक्षक संजय मीना और कंप्यूटर ऑपरेटर यश शर्मा को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एक व्यापारी ने आरोप लगाया था कि महत्वपूर्ण कार्य कराने के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। जैसे ही दोनों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर दबोच लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सीबीआई मामले की आगे जांच कर रही है।





