Home / Uncategorized / मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के दो इनामी बदमाश ढेर  

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के दो इनामी बदमाश ढेर  

 

मथुरा

गुरुवार को पुलिस और बावरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के सुरीर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में गैंग के दो सक्रिय सदस्य पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बदमाशों पर आगरा डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी राजस्थान, दिल्ली और यूपी में नाम बदलकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में सुरीर कस्बे में परचून व्यापारी के घर 30 लाख रुपये की डकैती के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल