महराजगंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राजमंत्री पंकज चौधरी पर टिप्पणी से नाराज भाजपाईयों ने अखिलेश यादव का पुतला शुक्रवार को लक्ष्मीपुर बाजार में फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।
नौतनवा विधायक सभा के भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सायं को तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के निकट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का पुतला जलाया। भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी किया है। वह सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता दिलीप चौधरी, प्रदीप जायसवाल, ओमप्रकाश चौरसिया, हरिशंकर चौहान, रामनिवास वर्मा, डॉ विनय, किशन जायसवाल, मटेकु आदि मौजूद रहे।






