Home / Uncategorized / महिला प्रधान की हालत बिगड़ी, डीपीआरओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लक्ष्मीपुर ब्लाक के सिसवनिया विसुन मे डीपीआरओ के भ्रमण का मामला 

महिला प्रधान की हालत बिगड़ी, डीपीआरओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लक्ष्मीपुर ब्लाक के सिसवनिया विसुन मे डीपीआरओ के भ्रमण का मामला 

 

श्रीनरायन गुप्ता महराजगंज 

लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सिसवनिया विसुन में एक महिला प्रधान मुराती देवी ने गुरूवार को डीपीआरओ पर प्रताड़ित करने का आरोप मुख्य मंत्री को लिखित शिकायत पत्र देकर लगाया है। घटना एक दिन पहले उस समय हुई,जब डीपीआरओ ने ग्राम का अचानक भ्रमण किया।

अस्पताल में भर्ती महिला प्रधान ने बताया कि डीपीआरओ के दौरे के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी तबियत बुधवार को अचान बिगड़ गई और उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता पड़ी।जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया।प्रधान संघ ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि महिला प्रधान के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।फिर भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना बहुत दुखद है।इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।इस संदर्भ में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि सिसवनिया विससुन में जांच किया गया।जिसमे कमिया पाई गई थी।जिसे लेकर सचिव व सफाई कर्मी पर कार्रवाई की गई है।प्रधान का आरोप निराधार है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल