Home / Uncategorized / आज साइकिल से जाएगे कोर्ट पहले इनके लिए रूकती थी सड़के

आज साइकिल से जाएगे कोर्ट पहले इनके लिए रूकती थी सड़के

लखनऊ 

लखनऊ में आज एक अलग और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिलेगी। जिन जजों के काफिले के गुजरने पर अक्सर सड़कें थम जाती थीं और ट्रैफिक रोक दिया जाता था, वही जज आज साइकिल से कोर्ट पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार, जिला जज आवास से 70 से अधिक जज साइकिल रैली के रूप में कोर्ट के लिए रवाना होंगे। इस विशेष पहल में हाईकोर्ट के जज भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत का संदेश देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

यह पहल सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि वीआईपी संस्कृति से अलग एक सकारात्मक सोच का संदेश भी मानी जा रही है। आमतौर पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कारण जिन रास्तों पर लोगों को रुकना पड़ता था, आज वहीं जज सादगी और जागरूकता का उदाहरण पेश करते नजर आएंगे।

शहर में इस अनोखी पहल की चर्चा तेज है और लोग इसे न्यायपालिका की संवेदनशील एवं जनसरोकारों से जुड़ी सोच के रूप में देख रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल