रामनगर से करूणेश पांण्डेय
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रामनगर गांव में नवनिर्मित एनएम सेंटर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि गांवों के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है।एएनएम सेंटर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। वक्ताओं ने एनएन सेंटर के निर्माण को गांव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन चन्द्रप्रकाश मिश्र ने किया।समारोह में अमन शुक्ल,राकेश पांडेय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाचल यादव,उपेन्द्र यादव,मोलई सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद विधायक ने भवन का निरीक्षण कर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।






