Home / विकास कार्य / चौपाल लगाकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुनी लोगो की समस्याए 

चौपाल लगाकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुनी लोगो की समस्याए 

 

श्रीनरायन गुप्ता 

विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत मुड़ली में रविवार को आयोजित ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

चौपाल में बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, नलकूप तथा राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया तथा कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विधायक ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन सी.पी. मिश्र ने किया। इस दौरान अमन शुक्ल, सुयश त्रिपाठी,राकेश पाण्डेय,कमलाकांत पांडेय,रानू पाण्डेय,रामचल यादव,दीनानाथ सहानी,संतलाल,खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव, अधीक्षक अरुण गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, सी.पी. मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल को जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बताते हुए इसकी सराहना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल