Home / अपराध / चिनहट के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, तीन घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

चिनहट के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, तीन घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

लखनऊ

राजधानी के चिनहट क्षेत्र स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक करीब तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में भारी मात्रा में सूखी मिर्च का भंडारण था। मिर्च की तेज धांस और घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त फायर टेंडर भी मौके पर बुला लिए हैं। चीफ फायर ऑफिसर समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल