Home / अपराध / आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

 

महराजगंज से करूणेश पांण्डेय 

 

सोनौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़िया गांव के टोला में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बालक आयुष चौरसिया की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गरीब मजदूर परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच आयुष अपने परिजनों के साथ खेत गया था। परिजन खेत में काम कर रहे थे, जबकि बालक कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि आयुष दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।वही थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल