महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर वन रेंज की केवलपुर बीट में वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन अवैध पेड़ों की कटान और हिरणों के शिकार की सूचनाए सामने आने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन वनकर्मियों पर जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है,उनकी लापरवाही अथवा मिलीभगत के कारण वन माफिया बेखौफ होकर जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि केवलपुर बीट में रात के समय अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, हिरणों के शिकार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। इससे वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र की जैव विविधता और वन संपदा को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से केवलपुर बीट की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों और वन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा तभी संभव है, जब जिम्मेदार लोग पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस संदर्भ में वन क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि पेड़ कटान हुई है।लेकिन लकड़ी बरामद कर लिया गया है।रही बात हिरण के शिकार का तो अभी तक कोई इस की सूचना नही आ रही है।मामले की जांच कराई जा रही है।इस प्रकरण में किसी कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर छोड़ा नही जाएगा।






