नई दिल्ली
श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कथित माफी वाले बयान पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वेणुगोपाल ने कहा कि यदि RSS माफी मांग रहा है तो यह अपने आप में गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर मामले की जिम्मेदारी है, वही माफी मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप केवल अयोध्या तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ से भी ऐसे मामले सामने आने की बात कही जा रही है।
उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
उधर, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि, कथित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे







