Home / राजनीत / विपक्ष सदन से भागकर सड़क की राजनीति कर रहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: पंकज चौधरी

विपक्ष सदन से भागकर सड़क की राजनीति कर रहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: पंकज चौधरी

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्पन्न हालात पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का माहौल बिगाड़ने के लिए विपक्ष लगातार विभिन्न तरीके अपना रहा है, जबकि केंद्र सरकार विपक्ष की हर मांग पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास कोई सामान्य स्थान नहीं है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं और छात्रों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उनका कहना था कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बनी और विपक्ष अपने आश्वासन से पीछे हट गया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में गंभीर चर्चा करने के बजाय कैमरों के सामने राजनीति करना चाहता है। विपक्ष सदन की बजाय सड़क की राजनीति कर रहा है और चर्चा से बच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में जवाब देने और चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

नीट पेपर लीक मामले पर पंकज चौधरी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई है और जल्द से जल्द कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल