Home / शिक्षा / नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक, मैदान में घास पर पड़े मिले; ग्रामीणों ने पानी डालकर जगाया

नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक, मैदान में घास पर पड़े मिले; ग्रामीणों ने पानी डालकर जगाया

 

अजमेर

राजस्थान के अजमेर जिले में सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक स्कूल परिसर के खेल मैदान में घास पर बेसुध हालत में पड़े मिले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सावर उपखंड क्षेत्र की मीणों का नयागांव ग्राम पंचायत के उंदरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भीमा राम कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। कुछ समय बाद वह खेल मैदान में घास पर लेट गए और काफी देर तक वहीं पड़े रहे।

जानकारी मिलने पर विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक को उठाने का प्रयास किया। हालत में सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाने की कोशिश की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा।

विद्यालय समय में प्रधानाध्यापक के कथित नशे की हालत में मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय के अनुशासन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल