Home / प्रशासनिक / जिस ड्रेस को लेकर हुआ विवाद, उसी में LIVE आईं निलंबित महिला दरोगा, बोलीं- वीडियो वायरल करने वाले ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

जिस ड्रेस को लेकर हुआ विवाद, उसी में LIVE आईं निलंबित महिला दरोगा, बोलीं- वीडियो वायरल करने वाले ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

मेरठ

आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित की गई महिला दरोगा ने अब सामने आकर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। महिला दरोगा ने सोशल मीडिया पर करीब 7 मिनट 31 सेकेंड तक LIVE आकर वायरल वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वह उसी ड्रेस में नजर आईं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

LIVE के दौरान महिला दरोगा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके वीडियो को वायरल कर उनकी निजी जिंदगी को सार्वजनिक किया गया, जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने वाले ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

महिला दरोगा ने कहा कि किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर या वीडियो को उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। उन्होंने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि वायरल वीडियो के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि महिला दरोगा की एक आपत्तिजनक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब महिला दरोगा के LIVE आकर अपनी बात रखने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल