Home / राजनीत / राजनैतिक गर्माहट: फरेंदा से पिता तो नौतनवां से बेटा ठोंका ताल बाहुबली पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के ऐलान से पूर्वांचल की सियासत गरमाई

राजनैतिक गर्माहट: फरेंदा से पिता तो नौतनवां से बेटा ठोंका ताल बाहुबली पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के ऐलान से पूर्वांचल की सियासत गरमाई

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिले की सियासत में अभी से गर्माहट बढ़ने लगी है। पूर्वांचल के चर्चित नेता एवं पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से खुद और नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से अपने बेटे अमनमणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान से जिले की दोनों प्रमुख विधानसभा सीटों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।

अमरमणि त्रिपाठी के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फरेंदा और नौतनवां दोनों ही सीटें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पिता-पुत्र की अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

अमनमणि त्रिपाठी इससे पहले भी नौतनवां विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं अमरमणि त्रिपाठी का पूर्वांचल की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। उनके चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं की सक्रियता बढ़ सकती है।

हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन अमरमणि के ऐलान ने राजनीतिक दलों के सामने नई चुनौती और रणनीति तैयार करने का संकेत दे दिया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरेंदा और नौतनवां में अन्य दल किसे अपना प्रत्याशी बनाते हैं और पिता-पुत्र की इस चुनावी रणनीति का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल