Home / शिक्षा / डिजिटल लाइब्रेरी टेंडर पर उठे सवाल, मंत्री राजभर ने सीएम से की अधिकारियों की शिकायत

डिजिटल लाइब्रेरी टेंडर पर उठे सवाल, मंत्री राजभर ने सीएम से की अधिकारियों की शिकायत

 

लखनऊ

पंचायतीराज विभाग की डिजिटल लाइब्रेरी योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं और कार्य में लापरवाही के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

मंत्री के मुताबिक डिजिटल लाइब्रेरी योजना के पहले चरण का काम अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जारी धनराशि के इस्तेमाल में भी अनियमितता का आरोप लगाया है।राजभर ने ग्रामीण क्षेत्रों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट योजना के क्रियान्वयन में भी अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई योजनाओं का काम अपेक्षित गति से पूरा नहीं कराया गया।मंत्री ने बताया कि 16 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रमुख सचिव और निदेशक को पद से हटाने की मांग की है। शिकायत के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं, प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल