Home / प्रशासनिक / आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर में भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की मौत

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर में भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की मौत

 

आगरा

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कंटेनर और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा होने से हाईवे पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर करीब एक घंटे से यातायात बाधित है। दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाइक सवार के भी हादसे में फंसने की बात सामने आई है। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल