Home / शिक्षा / सपा ने बदले दो एमएलसी प्रत्याशी, आगरा से आकाश अग्रवाल तो, गोरखपुर-फैजाबाद से संजयन त्रिपाठी  

सपा ने बदले दो एमएलसी प्रत्याशी, आगरा से आकाश अग्रवाल तो, गोरखपुर-फैजाबाद से संजयन त्रिपाठी  

 

लखनऊ

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। पार्टी ने आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर पहले घोषित प्रत्याशियों की जगह नए नाम सामने आए हैं। प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है।

सपा ने इससे पहले आगरा खंड स्नातक सीट से शशांक यादव और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। अब पार्टी ने दोनों नामों में बदलाव करते हुए आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संजयन त्रिपाठी की उम्मीदवारी के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संजयन त्रिपाठी इससे पहले भाजपा से टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने दो अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी दाखिल किया था। अब सपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस सीट का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल