Home / Uncategorized / अधिकतर हुए हाऊस आरेस्ट फिरभी जिले की पुलिस प्रशासन नहीं रोक पाई पूर्व विधायक अमनमणि का काफिला   

अधिकतर हुए हाऊस आरेस्ट फिरभी जिले की पुलिस प्रशासन नहीं रोक पाई पूर्व विधायक अमनमणि का काफिला   

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

महराजगंज जिले के नौतनवा में उस समय प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई,जब पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी का जत्था बिना रोक-टोक आगे बढ़ता चला गया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ निकले इस जत्थे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की थी, लेकिन इसके बावजूद जत्था निर्धारित मार्ग से आगे निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अमनमणि के समर्थकों की संख्या काफी अधिक थी,जिसके चलते पुलिस बल पर दबाव बन गया। प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन भीड़ के सामने ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए।वही लक्ष्मीपुर क्षेत्र के डाक्टर ओमप्रकाश चौधरी,गणेश गुप्ता,मंटू तिवारी,डा मंजरी,मो विन सुबराती,अखिलेश्वर शुक्ला को हाऊस आरेस्ट कर सभी के घरो में भारी संख्या में पुलिस लगा दिया गया।

 

इस घटना के बाद जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से ठोस रणनीति बनाई जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे सख्त कदम उठाने की बात भी कही जा रही है।

फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल