Home / सामाजिक / अशोक धाम में करंट उतरने से भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत; 12 से अधिक घायल

अशोक धाम में करंट उतरने से भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत; 12 से अधिक घायल

 

लखीसराय

सावन के सोमवार पर बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम के इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बिजली के पोल में करंट उतरने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

सावन के सोमवार के चलते सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। हादसे के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही भीड़ प्रबंधन और बिजली व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल