लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पिपरा सोहट में भोजपुरी अश्लील गाना बजने का वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गया हैं। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अश्लील भोजपुरी गाना बजाया गया,जिसका वीडियो इन्टरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और प्रेरणादायक कार्यक्रम होने चाहिए,लेकिन अश्लील गाने का बजना बेहद आपत्तिजनक है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं,वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।लोगों ने विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।खंड शिक्षाधिकारी सुदामा ने बताया कि मामला संज्ञान जांच कर कार्रवाई की जाएगी





