Home / Uncategorized / आम जनमानस को बुनियादी सुविधाओ को दिलाने के लिए तहसील परिसर का गुरूवार को करेगे घेराव     

आम जनमानस को बुनियादी सुविधाओ को दिलाने के लिए तहसील परिसर का गुरूवार को करेगे घेराव     

श्रीनरायन गुप्ता 

पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने आम जनमानस की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। इसी क्रम में वह गुरुवार को तहसील परिसर का घेराव करेंगे।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क, बिजली, पानी, राजस्व संबंधित कार्यों में लापरवाही और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान न होने को लेकर जनता में आक्रोश है। इन मुद्दों को लेकर अमनमणि त्रिपाठी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील घेराव का निर्णय लिया है।

पूर्व विधायक का कहना है कि आम जनता को अपने ही अधिकारों के लिए भटकना पड़ रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी शुरू कर दी है।

अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और जनता की समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी हो पाता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल