Home / Uncategorized / IPS अजयपाल शर्मा पर महिलाओं से मारपीट का केस दर्ज  

IPS अजयपाल शर्मा पर महिलाओं से मारपीट का केस दर्ज  

 

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजयपाल शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, फाल्टा इलाके में देर रात छापेमारी के दौरान अजयपाल शर्मा और केंद्रीय बलों के जवानों ने कथित तौर पर घरों में जबरन प्रवेश किया और महिलाओं के साथ मारपीट की।

यह शिकायत पीड़ित महिलाओं में से एक द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने मर्यादा का उल्लंघन किया और बिना किसी उचित कारण के हिंसक व्यवहार किया।

इस पूरे मामले को लेकर महुआ मोइत्रा लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रशासनिक स्तर पर IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और इसे चुनाव के दौरान सत्ता के दुरुपयोग का मामला बताया है।

फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने चुनावी माहौल में सुरक्षा बलों की भूमिका और आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल