Home / Uncategorized / ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजनों को मिली 8 लाख की सहायता

ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजनों को मिली 8 लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश महराजगंज ।महराजगंज तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम सालंतगढ़ वनटांगिया में ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। शासन की ओर से मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए, जिससे कुल 8 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई गई।

बताया गया कि 5 मई 2026 को डब्लू साहनी के दो मासूम बच्चे खेलते समय ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक, उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से राहत राशि के चेक भी वितरित किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना से प्रशासन भी मर्माहत है तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि पानी से भरे गड्ढों, तालाबों और अन्य खतरनाक स्थानों के आसपास बच्चों को अकेले न जाने दें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके।ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराए जाने पर आभार जताया। हालांकि गांव में अभी भी घटना को लेकर गम और मातम का माहौल बना हुआ है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल