Home / Uncategorized / सपा नेता मुनींद्र शुक्ला और भाजपा विधायक सांगा में तकरार, वार-पलटवार जारी  

सपा नेता मुनींद्र शुक्ला और भाजपा विधायक सांगा में तकरार, वार-पलटवार जारी  

 

बिठूर

भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बयान पर सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी “टोपी” कभी नहीं बदली, बल्कि विधायक सांगा खुद कई पार्टियां बदल चुके हैं।

दरअसल, 2 मई को एक मंच से भाजपा विधायक सांगा ने तंज कसते हुए कहा था कि सपा के पूर्व विधायक “कभी लाल टोपी लगा लेते हैं और मौका मिलने पर जाली वाली टोपी पहन लेते हैं।”

अब इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुनींद्र शुक्ला ने कहा,

“मेरी टोपी तो एक ही है। वो खुद देखें कि उन्होंने कितनी टोपी बदली हैं। पहले बसपा में रहे, फिर सपा और कांग्रेस में गए, अब भाजपा में हैं। हम तो शुरू से समाजवादी पार्टी में थे, हैं और हमेशा रहेंगे।” मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी संघर्ष और क्रांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा,

“लाल टोपी हमारी थी, हमारी है और हमारी रहेगी। 2027 में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल