Home / Uncategorized / एडीएम के आदेश पर चार माह बाद खाद गड्ढा भूमि की पैमाइश,19फरवरी को ही देना फाईनल रिपोर्ट  

एडीएम के आदेश पर चार माह बाद खाद गड्ढा भूमि की पैमाइश,19फरवरी को ही देना फाईनल रिपोर्ट  

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

ग्राम सभा कोटकम्हरिया में खाद गड्ढा की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को नौतनवा तहसील के राजस्व विभाग की टीम ने करीब चार माह बाद पैमाइश की।यह कार्रवाई एडीएम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।मामला ग्राम सभा की आराजी संख्या 663, रकबा 0.012 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है, जिसे खाद गड्ढा की भूमि बताया जा रहा है। विवाद को लेकर मामला अपीलीय न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने राजस्व विभाग को विधिवत जांच कर नजरी नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीमांकन करते हुए अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान गांव में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी रही।हल्का लेकपाल अंजनी पांण्डेय ने बताया कि मौके की जांच रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल