Home / Uncategorized / राम मंदिर उड़ाने और वीआईपी हत्या की धमकी से हड़कंप

राम मंदिर उड़ाने और वीआईपी हत्या की धमकी से हड़कंप

लखनऊ

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी-112 मुख्यालय को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने संदेश भेजकर 24 घंटे के भीतर किसी अति विशिष्ट व्यक्ति की हत्या करने तथा अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।

धमकी भरा संदेश मिलते ही यूपी-112 मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल