Home / अपराध / ऑटो को बचाने में पलटी कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत; 24 से अधिक घायल

ऑटो को बचाने में पलटी कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत; 24 से अधिक घायल

 

बरेली

आंवला थाना क्षेत्र में रामनगर रोड पर रसूलपुर गांव के पास मंगलवार शाम कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के मुताबिक किटोना गांव निवासी जगतपाल पुत्र सुखलाल अपने साथियों के साथ पिछले सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार जल लेने गए थे। मंगलवार को सभी कांवड़िये गुलड़िया मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रामनगर रोड पर रसूलपुर के पास सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान ऑटो भी पलट गया।

हादसे में ऑटो चालक आसिफ निवासी आंवला की मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों में तुलसी, राजकुमार, रुपेश, जयप्रकाश, छोटी, अनिल, ऋषिपाल, राजेश्वरी, अखिलेश, टिंकू, सारिका, अनिल वर्मा, मनीष वर्मा, दिव्यांश, स्वाती, नवल, अनूप, लौंगश्री, वीरेंद्र, नन्ही, नितिन, सौरव और जादव समेत अन्य लोग शामिल हैं।

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि करीब 12 घायल जिला अस्पताल पहुंचे थे। अधिकांश को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल