Home / अपराध / कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत

 

चंदौली

शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में खराब पड़े समरसेबल पंप को निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। गैस के प्रभाव में आने से सभी कुएं के भीतर ही बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि किड़हिरा गांव में एक कुएं के अंदर लगा समरसेबल पंप खराब हो गया था। शनिवार को उसे निकालने के लिए चार लोग कुएं में उतरे। एक के बाद एक कुएं में उतरने के दौरान सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़े।

कुएं के अंदर से काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर बाहर मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल