Home / शिक्षा / एसआरएम टीम ने तीसरे दिन सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा दर्जन भर उपकेंद्रों का टीम ने किया निरीक्षण,दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई पर दिया जोर

एसआरएम टीम ने तीसरे दिन सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा दर्जन भर उपकेंद्रों का टीम ने किया निरीक्षण,दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई पर दिया जोर

लक्ष्मीपुर महराजगंजसे श्रीनरायन गुप्ता 

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन लक्ष्मीपुर सीएचसी में निरीक्षण अभियान चलाया। डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. अग्रहरि और डॉ. समीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्र बरगदवा

अयोध्या,भगीरथपुर,रामनगर ,लालपुर कल्याणपुर उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति परखी।

 

इस दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई। अधिकारियों ने ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में पूरे दिन सक्रियता बनी रही।इस दौरान लक्ष्मीपुर अधीक्षक डा अरूण गुप्ता सहित पीपीएम विज्ञानमय त्रिपाठ मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल