लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनारायण
कोल्हुई थाना क्षेत्र के रूद्वरपुर शिवनाथ के बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राहुल गुप्ता (22) पुत्र हरिराम गुप्ता और आयुष सिंह (20) पुत्र सुभाष सिंह बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से किसी काम से ललाईन पैसिया की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर शिवनाथ के आगे गुजरपुरवा ओवरब्रिज पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। रात में ट्रक दिखाई नहीं देने के कारण बाइक पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल आयूष सिंह
———————-
हादसे में आयुष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।






