Home / Uncategorized / टिकट की मांग पर भड़के नसीमुद्दीन, बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए

टिकट की मांग पर भड़के नसीमुद्दीन, बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए

 

मुरादाबाद

आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद सीट से सलीम अख्तर को टिकट दिए जाने की मांग उठानी शुरू कर दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी इस मांग से नाराज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच के सामने टिकट को लेकर लगातार नारेबाजी और दबाव बनाए जाने से कार्यक्रम का माहौल असहज हो गया।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाकर अपमानित किया गया है। उन्होंने दो टूक कहा, “मैं टिकट दिलाने वाला कौन होता हूं।” इसके बाद उन्होंने भोजन भी नहीं किया और कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए।

घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा होती रही। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी में टिकट वितरण को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है, जो अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखाई देने लगा है।

इस घटनाक्रम ने मुरादाबाद की राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टिकट को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान और बढ़ सकती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल