Home / Uncategorized / शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच यूपी पहुंची, आरोपियों की तलाश में बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच यूपी पहुंची, आरोपियों की तलाश में बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

बदायूं

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात बदायूं पहुंची।

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस टीम वहां दबिश देने के लिए रवाना हुई थी। हालांकि पुराने प्रशासनिक रिकॉर्ड के चलते टीम भ्रमवश बदायूं पहुंच गई।

दरअसल, गुन्नौर पहले बदायूं जिले का हिस्सा था, लेकिन संभल जिला बनने के बाद इसे उसमें शामिल कर दिया गया। जानकारी होने पर पुलिस टीम ने अपना रुख संभल की ओर कर लिया।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल