Home / अपराध / ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ घर में ताला लगाकर मुण्डन संस्कार में गए थे स्वजन 

ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ घर में ताला लगाकर मुण्डन संस्कार में गए थे स्वजन 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा लक्ष्मीपुर में  बुधवार की रात्री चोरो ने राजू कनौजिया के बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाने को दिए गए तहरीर के अनुसार राजू अपने स्वजनो के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक मुण्डन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।

मुण्डन कार्यक्रम से लौटने पर परिजनों ने घर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से चादी व सोने के दर्जनो जेवरात व नकदी गायब थे।पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राव कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल