Home / राजनीत / दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, प्रशासनिक क्षेत्र में छोड़ी छाप

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, प्रशासनिक क्षेत्र में छोड़ी छाप

 

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एवं 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता का निधन हो गया। नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में उनका शव रविवार दोपहर मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। सोमवार को लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राकेश मेहता नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव के पद पर रहे। वर्ष 2007 से 2010 के बीच दिल्ली के प्रशासनिक कामकाज में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के दौरान भी वह दिल्ली प्रशासन की व्यवस्था से जुड़े रहे।

तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक करियर में मेहता ने दिल्ली सरकार और नगर निगम में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। बिजली क्षेत्र के निजीकरण, संपत्ति कर व्यवस्था में सुधार तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उनके योगदान को याद किया गया।

पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और पूर्व मुख्य सचिव रमेश नेगी समेत उनके कई सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने राकेश मेहता को अनुभवी और कुशल प्रशासक बताते हुए दिल्ली के प्रशासनिक क्षेत्र में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल